हमारे बारे मे

Saksham Nagpur    29-Aug-2023
Total Views |
सस्नेह नमस्कार, दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवा और अनुसन्धान का संकल्प लेकर सक्षम याने समदृष्टि क्षमता विकास एवम् अनुसन्धान मंडल की स्थापना 20 जून 2008 को नागपूर में की गई।
 
सक्षम एक राष्ट्रीय संगठन है, जो दिव्यांगों को सर्वांगीण विकास एवं व्यावहारिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक इत्यादी जीवन के विविध क्षेत्र में समरसता का अनुभव कराने हेतु कटीबद्ध है। साथ ही वह स्वावलम्बन, आत्म सम्मान तथा गरिमा के साथ जीवनयापन कर सके एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण मे अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर सके, ऐसे वातावरण के निर्माण के लिए सक्षम प्रतिबद्ध है।
 
सभी दिव्यांगो तक अपनी पहुँच बनाने के लिए सक्षम अपने स्वरूप तथा कार्य-क्षेत्र को व्यापक विस्तार देने का प्रयास कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर, प्रांत स्तर, जिल्हा स्तर पर अधिवेशन, संगोष्ठियां तथा कार्यशाला अदिका आयोजन करना साथ ही कला, क्रीडा, युवा, महिला, रोजगार, अॅडोकसी इन आयामों के माध्यम से निरंतर गतिशील है।
 
सक्षम का दृढ विश्वास है की प्रत्येक व्यक्ति दिव्य गुणों तथा क्षमताओं से सम्पन्न है। सक्षम की यह भी दृढ मान्यता है की दिव्यांगता प्रकृति के ही विविधता का एक अंतरंग पक्ष है। दिव्यांग के पूर्ण सहभाग एवं समावेशन से न केवल दिव्यांगजनों का आपितु समाज एवं राष्ट्र का महान हित होगा। दिव्यांग किसी भी प्रकार का हो लेकीन वो मनुष्य ही होता है। वह भी उसी समाज, देश का घटक है जैसे हम । सभी दिव्यांगों को समाज और देश के मुख्य धारा में सम्मिलीत होने का अधिकार है और उन्हें इस मुख्य धारा में लाने का हम सभी का कर्तव्य भी है।